शिक्षकों ने भिक्षाटन कर किया प्रदर्शन

औरंगाबाद (नगर). वेतनमान की मांग पर बिहार सरकार की गड़बड़ रवैये से असंतुष्ट नियोजित शिक्षकों ने आंदोलन को और तेज कर दिया है. हड़ताल के 24 वें दिन परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नियोजित शिक्षकों ने शहर के गांधी मैदान से भिक्षाटन शुरू किया, जो समाहरणालय के पास आकर खत्म हुआ. इसका नेतृत्व […]
इसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह कर रहे थे. भिक्षाटन करने के बाद शिक्षकों ने डीइओ कार्यालय व समाहरणालय के पास प्रदर्शन किया. साथ ही अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा. शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार के पास अन्य सभी कर्मियों, मंत्री को वेतन भत्ता सहित तमाम सुविधाएं देने के लिए पैसे हंै, लेकिन नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने के लिए पैसा नहीं है.
सरकार का फंड का रोना रो रही है. यदि सरकार शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. जब तक शिक्षक भूखा है, ज्ञान का सागर सूखा है के नारे सभी शिक्षक लगा रहे थे. जिला सलाहकार रंजीत मिश्र ने कहा कि शिक्षकों को मजदूरी से भी कम रुपये मिल रहे हैं. मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि जिले के सभी नेता, विधायक शिक्षकों की मांगों पर असंवेदनशील बने हुए हैं. इस मौके पर शंभु प्रसाद बारी, सुनील बॉबी, राकेश,अनिल, अमरेंद्र, चितरंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










