मैट्रिक की कॉपियों का छह दिनों से मूल्यांकन ठप

Updated at :22 Apr 2015 1:27 AM
विज्ञापन
मैट्रिक की कॉपियों का छह दिनों से मूल्यांकन ठप

औरंगाबाद (नगर) : जिले के दो केंद्रों पर होनेवाले मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य पिछले छह दिनों से ठप है. स्थिति यह है कि अब तक कांपियों का बंडल भी नहीं खोला गया है. इससे लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. गौरतलब है कि जिले में मैट्रिक के उत्तर पुस्तिका […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : जिले के दो केंद्रों पर होनेवाले मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य पिछले छह दिनों से ठप है. स्थिति यह है कि अब तक कांपियों का बंडल भी नहीं खोला गया है. इससे लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है.
गौरतलब है कि जिले में मैट्रिक के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र गेट स्कूल व टाउन इंटर स्कूल को जिला प्रशासन द्वारा बनाया गया था. साथ ही 15 अप्रैल से मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हो जाना था.
लेकिन, शिक्षकों की हड़ताल के कारण मूल्यांकन का कार्य नहीं हो पा रहा है. दोनों केंद्रों के मुख्य द्वार पर माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक गेट में तालाबंदी कर धरने पर बैठे हुए हैं. शिक्षकों का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक मूल्यांकन का कार्य बंद रहेगा. इसके लिए चाहे जो भी कुछ करना पड़े, हमलोग करने के लिए तैयार हैं. वैसे गेट स्कूल में सवा लाख उत्तर पुस्तिका व टाउन इंटर स्कूल में भी इतना ही उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए आया हुआ है.
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी रामप्रवेश सिंह ने जब यह पूछा गया कि मूल्यांकन कार्य के लिए आप ने कौन सी वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं. पूरे प्रदेश में यही स्थिति है. 15 अप्रैल से मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ करना था, जो अभी तक नहीं हो सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन