परीक्षा देने आ रहे दो परीक्षार्थी जख्मी

Updated at :21 Feb 2015 12:03 PM
विज्ञापन
परीक्षा  देने आ रहे दो परीक्षार्थी जख्मी

दाउदनगर(अनुमंडल)जिला मुख्यालय से दाउदनगर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, एनएच 98 के औरंगाबाद- दाउदनगर मुख्य पथ स्थित तरारी तीखा मोड़ के पास यह दुर्घटना घटी है. दोनों परीक्षार्थी जिला मुख्यालय से एक ही बाइक पर सवार होकर दाउदनगर आ रहे थे. […]

विज्ञापन

दाउदनगर(अनुमंडल)जिला मुख्यालय से दाउदनगर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, एनएच 98 के औरंगाबाद- दाउदनगर मुख्य पथ स्थित तरारी तीखा मोड़ के पास यह दुर्घटना घटी है. दोनों परीक्षार्थी जिला मुख्यालय से एक ही बाइक पर सवार होकर दाउदनगर आ रहे थे. बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां के चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया है. वैसे दोनों घायल परीक्षार्थियों के नाम व पता की आधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. पीएचसी सूत्रों के अनुसार, घायलों में शामिल बनौली निवासी सौरभ पांडेय औरंगाबाद में रहता है. जबकि, उसके घायल साथी का नाम रवि कुमार बताया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन