लखडिहरा में नहीं हो रही पानी की सप्लाइ

(फोटो नंबर-4) परिचय-बेकार पड़ी पानी की टंकी. ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनायी गयी पानी की टंकी से विभागीय उदासीनता के कारण लखडिहरा गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. इससे गांववालों में आक्रोश है. पानी सप्लाइ के लिए पीएचइडी ने पाइप व स्टैंड पोस्ट भी लगाया था, […]
(फोटो नंबर-4) परिचय-बेकार पड़ी पानी की टंकी. ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनायी गयी पानी की टंकी से विभागीय उदासीनता के कारण लखडिहरा गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. इससे गांववालों में आक्रोश है. पानी सप्लाइ के लिए पीएचइडी ने पाइप व स्टैंड पोस्ट भी लगाया था, जिनमें लोग अपने पशुओं को बांध रहे हैं. गांव के चितरंजन सिंह, ललन सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार व उमेश राजवंशी आदि का कहना है कि पानी टंकी बनाने के समय काफी खुशी हुई थी जो बहुत दिनों तक कायम नहीं रह सकी. सरकारी रुपये तो खर्च हो गये, लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिला. गांववालों ने पीएचइडी के पदाधिकारी व संबंधित मंत्री से भी संपर्क किया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. लोगों ने जल्द ही इस टंकी से पानी की सप्लाइ कराने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










