खुले दो धान क्रय केंद्र

Updated at :21 Feb 2015 12:03 PM
विज्ञापन
खुले दो धान क्रय केंद्र

मदनपुर (औरंगाबाद)प्रखंड 20 सूत्री लव कुमार सिंह ने सदन को बताया कि मदनपुर में धान की अधिप्राप्ति बंद है. शुरू मंे दो चार दिन अधिप्राप्ति की गयी, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं लगता. हर हाल में प्रखंड मुख्यालय में दो अलग-अलग क्रय केंद्र खोले जाएं, जहां पैक्सों के माध्यम से व दूसरा किसानों […]

विज्ञापन

मदनपुर (औरंगाबाद)प्रखंड 20 सूत्री लव कुमार सिंह ने सदन को बताया कि मदनपुर में धान की अधिप्राप्ति बंद है. शुरू मंे दो चार दिन अधिप्राप्ति की गयी, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं लगता. हर हाल में प्रखंड मुख्यालय में दो अलग-अलग क्रय केंद्र खोले जाएं, जहां पैक्सों के माध्यम से व दूसरा किसानों के माध्यम से त्वरित खरीद की जाये. इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी ने धान क्रय में बरती जा रही त्रुटि व शिथिलता को स्वीकार किया तथा जिला पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराने का आश्वासन दिया. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, कृषि संबंधित मामले उठाये गये. बैठक में प्रखंड प्रमुख उत्तम पासवान, 20 सूत्री सदस्य अनिल सिंह, रंजनी रंजन उर्फ पिंटू सिंह, यमुना भुइंया सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन