सड़क दुर्घटना में कई यात्री जख्मी

Updated at :20 Feb 2015 1:36 AM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में कई यात्री जख्मी

औरंगाबाद (नगर) : कथरू आ गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर ट्रक व सीटी राइड बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में सीटी राइड बस पर सवार एक दर्जन यात्री जख्मी हो गये. इनमें रवींद्र सिंह, छोटू कुमार, रवींद्र पासवान, विजय रवानी, धनंजय राम, धर्मेद्र कुमार, रामबचन तिवारी, उपेंद्र कुमार […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : कथरू आ गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर ट्रक व सीटी राइड बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में सीटी राइड बस पर सवार एक दर्जन यात्री जख्मी हो गये. इनमें रवींद्र सिंह, छोटू कुमार, रवींद्र पासवान, विजय रवानी, धनंजय राम, धर्मेद्र कुमार, रामबचन तिवारी, उपेंद्र कुमार व गोपाल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां के चिकित्सकों ने सभी जख्मियों का इलाज किया. यह घटना गुरुवार की सुबह उस समय घटी, जब जम्होर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन से यात्रियों को सवार कर सीटी राइड बस बीआर-26 जी/ 4879 बाइपास ओवरब्रिज आ रही थी. जैसे ही बस कथरूआ गांव के समीप पहुंची कि डेहरी की ओर जा रहा ट्रक एचआर-55 के/8109 का चालक संतुलन खो बैठा और दूसरे लेन में आकर सामने से आ रही बस में जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये.
बस में सवार सभी जख्मियों को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस क्रेन के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहन को सड़क के किनारे कर जब्त कर लिया. दोनों वाहनों का चालक भागने में सफल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन