रफीगंज बीइओ पर अनियमितता बरतने का आरोप

Updated at :11 Feb 2015 8:02 PM
विज्ञापन
रफीगंज बीइओ पर अनियमितता बरतने का आरोप

औरंगाबाद (कोर्ट) रफीगंज प्रखंड के बीइओ पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है. इससे संबंधित एक पत्र जिला पर्षद के उपाध्यक्ष विमला देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. पत्र में उपाध्यक्ष ने कहा कि भ्रमण के दौरान प्रखंड के लोगों से शिकायत प्राप्त हुई है कि बीइओ द्वारा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) रफीगंज प्रखंड के बीइओ पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है. इससे संबंधित एक पत्र जिला पर्षद के उपाध्यक्ष विमला देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. पत्र में उपाध्यक्ष ने कहा कि भ्रमण के दौरान प्रखंड के लोगों से शिकायत प्राप्त हुई है कि बीइओ द्वारा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में एमडीएम व पोशाक योजना के रुपये देने में अनियमितता बरती गयी है. इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से स्कूली बच्चे वंचित रह गये. उपाध्यक्ष ने इसकी जांच कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन