सफलता के लिए एकाग्रता जरूरी(फोटो नंबर-18)पुरस्कार वितरण करते निदेशक सुरेश कुमार गुप्ता

Updated at :11 Feb 2015 6:02 PM
विज्ञापन
सफलता के लिए एकाग्रता जरूरी(फोटो नंबर-18)पुरस्कार वितरण करते निदेशक सुरेश कुमार गुप्ता

संस्कार विद्या व विद्या निकेतन में 10वीं उत्प्रेशित विद्यार्थियों को दी गयी विदाई दाउदनगर (अनुमंडल) संस्कार विद्या व विद्या निकेतन द्वारा मंगलाशीष कार्यक्रम का आयोजन कर 10वीं कक्षा के उत्पे्रशित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गयी है. सभी छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बच्चों […]

विज्ञापन

संस्कार विद्या व विद्या निकेतन में 10वीं उत्प्रेशित विद्यार्थियों को दी गयी विदाई दाउदनगर (अनुमंडल) संस्कार विद्या व विद्या निकेतन द्वारा मंगलाशीष कार्यक्रम का आयोजन कर 10वीं कक्षा के उत्पे्रशित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गयी है. सभी छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए टॉपर इंस्टीट्यूट भिलाई के निदेशक एसके झा ने कहा कि सफलता के लिए एकाग्रता की जरूरत होती है. किसी भी चीज को सीखने के लिए लंबा समय देना पड़ता है. परीक्षा के दौरान सवाल हल करने के टिप्स भी श्री झा ने दिये. संस्था के सीएमडी सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जम कर तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी. उन्होंने बिहार स्तर पर मैट्रिक में सर्वश्रेष्ठ प्रथम से तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि संस्कार विद्या के विद्यार्थी सीबीएसइ व विद्या निकेतन के विद्यार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में भाग लेंगे. सीइओ आनंद प्रकाश ने कहा कि अब आप प्रतिस्पर्द्धा की दुनिया में प्रवेश करने जा रहे है. बेहतर तरीके से तैयारी कर परिवार व विद्यालय का नाम गौरवान्वित करें. रोशन, मेधावी, रवि, तनु व आरती के संयुक्त देखरेख में आयोजित इस समारोह को प्राचार्य एके मिश्रा, राजीव बल्लभ, अरविंद कुमार ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन