सरकार की सभी योजनाएं विफल

Updated at :06 Feb 2015 8:03 PM
विज्ञापन
सरकार की सभी योजनाएं विफल

गांव-गांव घुम कर बनाये गये भाजपा के सदस्य (फोटो नंबर-24)कैप्शन- सदस्यता अभियान चलाते भाजपा नेता व अन्यऔरंगाबाद (कोर्ट) रफीगंज विधानसभा में भाजपा द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चला कर हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी. यह सदस्यता अभियान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. दर्जनों भाजपा […]

विज्ञापन

गांव-गांव घुम कर बनाये गये भाजपा के सदस्य (फोटो नंबर-24)कैप्शन- सदस्यता अभियान चलाते भाजपा नेता व अन्यऔरंगाबाद (कोर्ट) रफीगंज विधानसभा में भाजपा द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चला कर हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी. यह सदस्यता अभियान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घुम कर नये लोगों को भाजपा से जोड़ा. भाजपा नेता श्री सिंह ने बताया कि रफीगंज विधानसभा में राज्य में सबसे अधिक सदस्य बनाये जायेंगे. विशेष सदस्यता अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में 15 हजार नये सदस्य बनाये गये हैं. प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों को बताते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है. राज्य सरकार की सारी योजनाएं विफल साबित हो रही है. न किसानों की चिंता है और न ही शिक्षित बेरोजगारों के लिए सरकार काम कर रही है. जनता सरकार की दोरंगी नीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है. रफीगंज विधानसभा में 60 हजार सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है. लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाये जायेंगे. भदवां, कझपा, जाखिम, मनिका, मदनपुर, कासमा व वार आदि गांवों के लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया. इस मौके पर संजय गुप्ता, दीनानाथ विश्वकर्मा, अरुण सिंह, संतोष सिंह, धीरेंद्र सिंह व अर्जुन यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन