पुलिस-पब्लिक रिश्ते होंगे बेहतर : एसपी

Updated at :06 Feb 2015 8:03 PM
विज्ञापन
पुलिस-पब्लिक रिश्ते होंगे बेहतर : एसपी

(फोटो नंबर-20)कैप्शन-एसपी को सम्मानित करते कांग्रेसी औरंगाबाद (कोर्ट) पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा है कि जिले में पुलिस-पब्लिक रिश्ते को प्राथमिकता के आधार पर और बेहतर बनाया जायेगा. ये बातें पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को युवा कांग्रेसियों द्वारा स्वागत करने के दौरान कही. दर्जनों की संख्या में युवा कांग्रेसी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-20)कैप्शन-एसपी को सम्मानित करते कांग्रेसी औरंगाबाद (कोर्ट) पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा है कि जिले में पुलिस-पब्लिक रिश्ते को प्राथमिकता के आधार पर और बेहतर बनाया जायेगा. ये बातें पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को युवा कांग्रेसियों द्वारा स्वागत करने के दौरान कही. दर्जनों की संख्या में युवा कांग्रेसी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और शॉल व बुके देकर उनका स्वागत किया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होंगे तो इसका फायदा सभी को होगा. जनता जहां पुलिस की मदद के लिए आगे आयेगी, वहीं विधि-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस भी जनता का सहयोग ले सकेगी. युवा कांग्रेसियों ने भी यह उम्मीद जाहिर की कि नये पुलिस अधीक्षक के आने से जिले में अपराध पर भी लगाम लगेंगे. अपराधियों का मनोबल टूटेगा. युवा कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि वे लोग हमेशा पुलिस के सहयोग के लिए तत्पर हैं. मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी को सम्मानित किया. इस मौके पर अनवर जाफरी, कांग्रेस प्रवक्ता रामविलास सिंह, अभिजीत सिंह, रामाकांत पांडेय, शिव कुमार ओझा व अंकित कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन