बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग

बीइओ से मिला परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल औरंगाबाद(कोर्ट) बारुण प्रखंड में नवनियुक्त शिक्षकों ने बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की है. इसको लेकर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बारुण प्रखंड इकाई का एक शिष्टमंडल डीइओ से मिला. मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने नियोजित शिक्षकों की समस्याओं को डीइओ के समक्ष […]
बीइओ से मिला परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल औरंगाबाद(कोर्ट) बारुण प्रखंड में नवनियुक्त शिक्षकों ने बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की है. इसको लेकर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बारुण प्रखंड इकाई का एक शिष्टमंडल डीइओ से मिला. मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने नियोजित शिक्षकों की समस्याओं को डीइओ के समक्ष रखा. शिष्टमंडल ने कहा कि बारुण प्रखंड में नियोजित शिक्षकों की उपेक्षा की जा रही है. पिछले चार माह का मानदेय बकाया है. पता चला है कि सरकार द्वारा पैसे भी प्रखंड मंे भेज दिये गये हैं. लेकिन, भुगतान नहीं किया जा रहा है. यही नहीं पुराने नियोजित शिक्षकों का मानदेय भी पिछले दो माह का बकाया है. जब इसको लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से बात की जाती है तो बताया जाता है कि मानदेय का पैसा बैंक के माध्यम से भेज दिया गया है. पर पैसे नहीं मिलते. इस हालत में शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. शिष्टमंडल में बारुण प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, शशि कुमार, राम बाबू सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










