महिला का पर्स लेकर भाग रहा उच्चका धराया

Updated at :06 Feb 2015 7:03 PM
विज्ञापन
महिला का पर्स लेकर भाग रहा उच्चका धराया

पर्स में था पांच हजार रुपये पुलिस ने उच्चका के निशानदेही पर बैंक में जेनेरेटर चलाने वाला को भी किया गिरफ्तार (फोटो नंबर-17,18)कैप्शन- महिला से पूछताछ करते नगर थाना के दारोगा अनंत कुमार, पकड़े गये उच्चका व जेनरेटर चालकऔरंगाबाद (नगर) शहर के रमेश चौक के समीप एक महिला का पर्स काट कर पांच हजारी रुपये […]

विज्ञापन

पर्स में था पांच हजार रुपये पुलिस ने उच्चका के निशानदेही पर बैंक में जेनेरेटर चलाने वाला को भी किया गिरफ्तार (फोटो नंबर-17,18)कैप्शन- महिला से पूछताछ करते नगर थाना के दारोगा अनंत कुमार, पकड़े गये उच्चका व जेनरेटर चालकऔरंगाबाद (नगर) शहर के रमेश चौक के समीप एक महिला का पर्स काट कर पांच हजारी रुपये लेकर भाग रहे उच्चके को आसपास के लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जम कर पिटाई की और फिर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. नगर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने उच्चका से पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में उच्चके ने अपना नाम कौशल किशोर बताया. वह रोहतास जिले के इंद्रपुरी के नावाडीह का रहनेवाला है. उसने बताया कि एसबीआइ में एक युवक संजय कुमार है जो बुलाया और यह बताता है कि कौन व्यक्ति कितना पैसा लेकर जा रहा है. उसके बाद हम अपने साथियों के साथ घटना का अंजाम देते हैं. उच्चका को लेकर थानाध्यक्ष बैंक गया और लाइनर की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति संजय कुमार को पकड़ा. पूछताछ के क्रम में संजय ने बताया कि वह बैंक में जेनेरेटर चलाता है. इस व्यक्ति से मुझे कोई लेना-देना नहीं है. करीब दो घंटे तक बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया. बाद में पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाना ले लायी. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि बहलोला गांव निवासी महिला रंजू कुमारी के पर्स से उच्चका कौशल किशोर ने पांच हजार रुपये लेकर भाग रहा था. वहीं जेनेरेटर चालक ने संयुक्ता देवी नामक एक महिला से ठगी करने के लिए दस हजार रुपये की निकासी के लिए फॉर्म पर हस्ताक्षर कराया था. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन