युवक को गला रेत मारने की कोशिश

Updated at :06 Jan 2015 9:02 PM
विज्ञापन
युवक को गला रेत मारने की कोशिश

गोह ( औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के नगाईन गांव में खलिहान में सोये 24 वर्षीय युवक प्रेम कुमार को गला रेत कर जान से मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, युवक दोपहर में अपने खलिहान में सो रहा था. आंख बंद थी, तभी कुछ लोग उसका गला रेतने […]

विज्ञापन

गोह ( औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के नगाईन गांव में खलिहान में सोये 24 वर्षीय युवक प्रेम कुमार को गला रेत कर जान से मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, युवक दोपहर में अपने खलिहान में सो रहा था. आंख बंद थी, तभी कुछ लोग उसका गला रेतने लगे. जब युवक ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो वह लोग भाग निकले. युवक को गंभीर स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया है. दिन दहाड़े घटी इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इधर पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जतायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है और न ही ऐसी कुछ जानकारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन