जेल अधीक्षक की बरखास्तगी को लेकर मौन जुलूस

Updated at :06 Jan 2015 8:02 PM
विज्ञापन
जेल अधीक्षक की बरखास्तगी को लेकर मौन जुलूस

औरंगाबाद (कोर्ट) जेल अधीक्षक की बरखास्तगी की मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने संयुक्त वाम मोरचा के बैनर तले मौन जुलूस निकाला. कपसिया गांव से निकला जुलूस विसैनी, रेडि़यां, खैरा, करियावां से होते हुए महुआ गांव के पास आमसभा में तब्दील हो गया. मोरचा के उदय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल मंे […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) जेल अधीक्षक की बरखास्तगी की मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने संयुक्त वाम मोरचा के बैनर तले मौन जुलूस निकाला. कपसिया गांव से निकला जुलूस विसैनी, रेडि़यां, खैरा, करियावां से होते हुए महुआ गांव के पास आमसभा में तब्दील हो गया. मोरचा के उदय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल मंे बंद विचाराधिन बंदियों द्वारा 20 सूत्री मांगों को लेकर किये जाने अनशन का कोई हल नहीं निकल रहा है. सरकार वार्ता करने को तैयार नहीं है. आखिर कब तक आंदोलन चलेगा. जेल अधीक्षक की मनमानी से वार्ता नहीं हो पा रही है. जुलूस में वीरेंद्र राम, राजाराम भुइंया, सुरेंद्र चौधरी, मालती देवी, सोनिया देवी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन