जिला विधि संघ चुनाव को लेकर सरगरमी तेज

नामांकन आठ व नौ को व चुनाव 17 जनवरी को औरंगाबाद (कोर्ट)जिला विधि संघ का चुनाव 17 जनवरी को संपन्न कराया जायेगा. चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तिथि की घोषणा भी कर दी गयी है. इसके साथ ही व्यवहार न्यायालय में चुनावी सरगरमी भी तेज हो गयी है. जिला विधि संघ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा […]
नामांकन आठ व नौ को व चुनाव 17 जनवरी को औरंगाबाद (कोर्ट)जिला विधि संघ का चुनाव 17 जनवरी को संपन्न कराया जायेगा. चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तिथि की घोषणा भी कर दी गयी है. इसके साथ ही व्यवहार न्यायालय में चुनावी सरगरमी भी तेज हो गयी है. जिला विधि संघ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार छह व सात जनवरी को मतदाता सूची का पुनरीक्षण, संशोधन व शुद्धिकरण किया जायेगा. आठ व नौ जनवरी को नामांकन व 10 जनवरी को स्क्रूटनी की प्रक्रिया होगी. 11 जनवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है. 17 जनवरी को चुनाव और 18 जनवरी को मतगणना होगी. मतदाता सूची का पुनरीक्षण व नये मतदाताओं के नामांकन संबंधित कार्यों की जिम्मेवारी सदस्य महेंद्र प्रसाद सिंह, नागेंद्र सिंह, रंगबहादूर सिंह, जगनारायण सिंह व मुकेश कुमार सिंह को दी गयी है. इधर जिला विधि संघ के निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि त्रिसदस्यीय निर्वाचन समिति के दो सदस्यों कुमार योगेंद्र नारायण सिंह व योगेंद्र कुमार योगी को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विष्णु प्रसाद शर्मा द्वारा कार्यमुक्त करने के आग्रह को स्वीकार करते हुए काम से मुक्त कर दिया है. अब इस त्रिसदस्यीय निर्वाचन समिति में मुखलाल सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह व प्रमोद कुमार यादव रहेंगे. वहीं अतिरिक्त निर्वाचन उप समिति में नागेंद्र सिंह, रामनंदन मिश्र, रामेश्वर सिंह सहित अन्य को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










