गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर सीख लेने की जरूरत

औरंगाबाद (कोर्ट) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिंह कालीकिंकर ने की. विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बजरंग दल के रोशन कुमार मिश्र ने इस दौरान गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके जीवनी से सीख […]
औरंगाबाद (कोर्ट) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिंह कालीकिंकर ने की. विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बजरंग दल के रोशन कुमार मिश्र ने इस दौरान गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके जीवनी से सीख लेनी चाहिए. वह काफी वीर योद्धा थे. उनके बताये गये मार्गों पर चलना चाहिए. नगर संयोजक सुदेश्वर पासवान ने मदनपुर के उमगा पहाड़ पर होने वाले वनभोज कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की. इस मौके पर विनोद कुमार, सुनील कुमार सिंह, वीरेंद्र सिन्हा, नीरज कुमार गुप्ता, अजीत कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










