दानापुर के सिविल जज के घर चोरों डाला डाका, लाखों की संपत्ति उड़ाये

औरंगाबाद(नगर): दानापुर न्यायालय में सिविल जज के पद पर पदस्थापित राकेश सिंह के घर में चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रुपये की जेवरात चुरा ली है. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित मृगनैनी होटल के पीछे चार जनवरी की रात में घटी है. चोरी की घटना से संबंधित प्राथमिकी सिविल […]
औरंगाबाद(नगर): दानापुर न्यायालय में सिविल जज के पद पर पदस्थापित राकेश सिंह के घर में चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रुपये की जेवरात चुरा ली है. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित मृगनैनी होटल के पीछे चार जनवरी की रात में घटी है. चोरी की घटना से संबंधित प्राथमिकी सिविल जज राकेश सिंह के बयान पर नगर थाना में दर्ज की गयी है. जिसमें उल्लेख किया है कि दानापुर में पूरे परिवार के साथ थे. पड़ोसी लोगों ने सूचना दिया कि घर का ताला टूटा हुआ है. यह सूचना पाकर औरंगाबाद पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे में लगे ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर गोदरेज में रखा हुआ 40 हजार रुपये नकद, चांदी का कटोरा,कमरधनी,सोने का चेन समेत अन्य जेवरात व कीमती समान गायब पाया. घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की पहचान के लिये अभियान चलायी जा रही है. शीघ्र ही कांड का उदभेदन कर लिया जायेगा. बताते चले कि पिछले तीन माह के भीतर आधा दर्जन बंद घरों में चोरों ने डाका डाल कर लाखों रुपये की संपत्ति उड़ायी है.नवंबर माह में इसी थाना क्षेत्र के सत्येंद्र नगर में अज्ञात चोरों ने बैंक प्रबंधक बबन सिंह के घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की जेवरात व नगद की चोरी कर ली थी. हालांकि अभी तक पुलिस कांड का उदभेदन नहीं कर सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










