अनुमंडल कार्यालय का घेराव 12 को (दो खबर)

Updated at :06 Jan 2015 6:02 PM
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय का घेराव 12 को  (दो खबर)

ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के मंगरू बिगहा में भाकपा माले के जिला सचिव सुधीर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिला सचिव कॉमरेड मुनारिक राम ने बताया कि एक सप्ताह पहले दूबे खैरा निवासी महंगी देवी हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी. इसके विरोध में भाकपा माले द्वारा 12 जनवरी को दाउदनगर […]

विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के मंगरू बिगहा में भाकपा माले के जिला सचिव सुधीर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिला सचिव कॉमरेड मुनारिक राम ने बताया कि एक सप्ताह पहले दूबे खैरा निवासी महंगी देवी हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी. इसके विरोध में भाकपा माले द्वारा 12 जनवरी को दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया जायेगा व पीडि़त परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि व नौकरी दिलाने की मांग की जायेगी. इस मौके पर जनार्दन प्रसाद, किशोर कुमार, मदन प्रजापति, अलकारी देवी, दुखन राम, जयहिंदा देवी व चंद्रमा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. धूप खिलने से लोगों को राहत दाउदनगर (औरंगाबाद). मौसम में आये बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. वर्ष की शुरुआत में दो-तीन दिनों तक वर्षा होने से लोग परेशान रहे. लेकिन, अब दो दिनों से धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, पछुआ हवा के कारण ठंड का असर अब भी बना हुआ है. दोपहर में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. किसान अपने खलिहानों में धान के बोझे सुखाने में लग गये हैं. बारिश से जहां रबी की फसल को फायदा हुआ है, वहीं आलू व तेलहन की फसलों को नुकसान भी हुआ है. खास कर सरसों के पौधों को बारिश से अधिक नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन