सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट- 2015 शुरू

बीडीओ व कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया उद्घाटन (फोटो नंबर-4,5) परिचय-तरंग प्रतियोगिता में भाग लेते बीडीओ लोक प्रकाश सहित अन्य शिक्षक, प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं.रफीगंज (औरंगाबाद). बीआरसी मुख्यालय परिसर में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट-2015 के तहत तरंग प्रतियोगिता हुई, जिसका उद्घाटन बीडीओ लोक प्रकाश व कार्यक्रम पदाधिकारी विजय रंजन परमार ने संयुक्त रूप से दीप […]
बीडीओ व कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया उद्घाटन (फोटो नंबर-4,5) परिचय-तरंग प्रतियोगिता में भाग लेते बीडीओ लोक प्रकाश सहित अन्य शिक्षक, प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं.रफीगंज (औरंगाबाद). बीआरसी मुख्यालय परिसर में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट-2015 के तहत तरंग प्रतियोगिता हुई, जिसका उद्घाटन बीडीओ लोक प्रकाश व कार्यक्रम पदाधिकारी विजय रंजन परमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ ने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है. वहीं, छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. उपस्थित छात्र-छात्राओं से उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हैं. समय पर पढ़ाई सहित सभी क्षेत्र में अपना परचम लहराने के लिए मेहनत करें. देश का भविष्य आप ही है. छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर आगंतुकों का स्वागत किया. संकुल समन्वयक अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि विशंभरपुर, रफीगंज, चित्रसारी, खैरी, भदवा, लट्टा, पौथू व अरथुआ सहित 23 संकुल विद्यालय के 440 छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता के लिए चुने गये हैं. इसमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रीले दौड़, लंबी कूद, पेंटिंग, कविता लेखन, सुगम संगीत व क्विज सहित 13 प्रकार की प्रतियोगिताएं शामिल हैं. इस अवसर पर बीआरपी मोहम्मद दायम, जेएसएस आफाक अंसारी, ललन दास, पवन कुमार, शिव शंकर, उपेंद्र वर्मा, वकील अंसारी व विनय कुमार सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










