(फोटो नंबर-1)परिचय-बच्चों को छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि देते मुखिया मोइनुदीन अंसारी व अन्य

Updated at :06 Jan 2015 6:02 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-1)परिचय-बच्चों को छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि देते मुखिया मोइनुदीन अंसारी व अन्य

विद्यार्थियों में बांटे गये छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय अमझर शरीफ के प्रांगण में शिविर लगा कर छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति व पोशाक के लिए रुपये बांटे गये. इसकी अध्यक्षता मुखिया मोइनुद्दीन अंसारी व देखरेख प्रभारी प्रधानाध्यापक मुराद अहमद ने की. इस मौके पर मुखिया ने कहा कि छात्रवृत्ति […]

विज्ञापन

विद्यार्थियों में बांटे गये छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय अमझर शरीफ के प्रांगण में शिविर लगा कर छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति व पोशाक के लिए रुपये बांटे गये. इसकी अध्यक्षता मुखिया मोइनुद्दीन अंसारी व देखरेख प्रभारी प्रधानाध्यापक मुराद अहमद ने की. इस मौके पर मुखिया ने कहा कि छात्रवृत्ति व पोशाक योजना से गरीब गुरबों के बच्चों को लाभ मिल रहा है. इस योजना से बच्चों के बीच पढ़ने की जागरूकता बढ़ी है. छात्रवृत्ति व पोशाक योजना से विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति नियमित हो रही है. मुखिया ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि समय पर बच्चों को स्कूल अवश्य भेजे. शिक्षा के बगैर जीवन अधूरा है. इस मौके पर संकुल समन्वयक मिथिलेश कुमार, शिक्षा समिति अध्यक्ष नाजमा खातून, सचिव फातमा खातून, शिक्षक फैयाज अहमद सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन