( फोटो नंबर-11,12)कै प्शन- कोर्ट में बंदियों को पेशी के लिए ले जाता सिपाही, बंदियों को देखने के लिए उमड़ी भीड़

फिर अर्द्धनग्न अवस्था में कोर्ट पहुंचे कैदियों औरंगाबाद (कोर्ट)20 सूत्री मांगों को लेकर औरंगाबाद मंडलकारा के विचाराधिन बंदियों का आंदोलन दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है. अभी तक प्रशासन के प्रतिनिधि बंदियों से वार्ता नहीं कर सके हैं, जिससे बंदियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है. दूसरे दिन मंगलवार को भी छह बंदी अर्द्धनग्न […]
फिर अर्द्धनग्न अवस्था में कोर्ट पहुंचे कैदियों औरंगाबाद (कोर्ट)20 सूत्री मांगों को लेकर औरंगाबाद मंडलकारा के विचाराधिन बंदियों का आंदोलन दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है. अभी तक प्रशासन के प्रतिनिधि बंदियों से वार्ता नहीं कर सके हैं, जिससे बंदियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है. दूसरे दिन मंगलवार को भी छह बंदी अर्द्धनग्न अवस्था में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे. ये सभी अपने माथे पर काले रंग की पटी बांध कर अपना विरोध जता रहे थे. कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे बंदी विवेक यादव ने कहा कि सरकार गांधी नीति को ठेंगा दिखा रही है. पिछले कई दिनों से मंडलकारा में बंदियों का आंदोलन चल रहा है. लेकिन सरकार व प्रशासन के प्रतिनिधि वार्ता करना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. कड़ाके की ठंड में बंदी अर्द्धनग्न अवस्था में हैं, पर इस ओर जेल प्रशासन का ध्यान नहीं है. बंदी विवेक यादव, फिरोज, शंभु यादव, लल्लू सिंह, संजय वर्मा, विंदा सिंह पुलिस अभिरक्षा में जैसे कोर्ट पहुंचे, इन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ हटाने में पुलिस को थोड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










