मुआवजा नहीं मिलने से पीडि़त परेशान

Updated at :06 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
मुआवजा नहीं मिलने से पीडि़त परेशान

दाउदनगर (औरंगाबाद) हसपुरा प्रखंड के पहरपुरा गांव मंे पिछले सप्ताह अगलगी पीडि़त परिवारों को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है. पिछले सप्ताह भगवान साव,राजेंद्र साव व गुलाब साव के खलिहान में आग लग जाने के कारण धान की फसल बरबाद हो गयी थी. भगवान साव ने बताया कि 12 बीघा धान के बोझे खलिहान […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद) हसपुरा प्रखंड के पहरपुरा गांव मंे पिछले सप्ताह अगलगी पीडि़त परिवारों को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है. पिछले सप्ताह भगवान साव,राजेंद्र साव व गुलाब साव के खलिहान में आग लग जाने के कारण धान की फसल बरबाद हो गयी थी. भगवान साव ने बताया कि 12 बीघा धान के बोझे खलिहान में रखे थे. उसकी कीमत लाखों रुपये होती, वह जल कर खाक हो गया. इसकी सूचना पाने पर हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से अंचल अधिकारी सहित कई पदाधिकारी आये थे तथा मुआवजा देने का आश्वासन भी दिये थे. लेकिन अभी तक सिर्फ स्थानीय मुखिया द्वारा चावल मिला है. अंचल कार्यालय द्वारा किसी प्रकार की सहायता नहीं दी जा रही है. पूर्व सरपंच कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि ये लोग बराबर अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. पर, इन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. अगर इन्हें शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पर धरना देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन