पंचायत रोजगार सेवक ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at :06 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
पंचायत रोजगार सेवक ने दर्ज करायी प्राथमिकी

रफीगंज (औरंगाबाद). स्थानीय थाना क्षेत्र के मोती बिगहा निवासी नंद कुमार ने चरकुपा गांव के बांके बिहारी सिंह को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि 18 दिसंबर की सुबह गया जिले के कोच ब्लॉक में ड्यूटी पर रफीगंज-चरकूपा पथ होते हुए मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी बीच […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद). स्थानीय थाना क्षेत्र के मोती बिगहा निवासी नंद कुमार ने चरकुपा गांव के बांके बिहारी सिंह को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि 18 दिसंबर की सुबह गया जिले के कोच ब्लॉक में ड्यूटी पर रफीगंज-चरकूपा पथ होते हुए मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी बीच गुलजार बाग के सामने महेंद्र मैजिक गाड़ी नंबर बीआर 26 इ-4420 ने सामने टक्कर मार दी. इससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद मेरे भाई व गांववालों ने मगध मेडिकल में भरती कराया. प्रभारी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि नंद कुमार गया जिले के कोच प्रखंड में पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन