बच्चों को नहीं मिल पा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Updated at :06 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
बच्चों को नहीं मिल पा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

गोह (औरंगाबाद). प्रखंड के जलालपुर मध्य विद्यालय के बच्चे बेंच के अभाव में फर्श पर बैठ कर पढ़ने को मजबूर हैं. बच्चों को शिक्षक के अभाव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. विद्यालय में आठ भवन हैं, इनमें चार जर्जर हैं. यहां 415 हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए आठ शिक्षक हैं. विद्यालय में […]

विज्ञापन

गोह (औरंगाबाद). प्रखंड के जलालपुर मध्य विद्यालय के बच्चे बेंच के अभाव में फर्श पर बैठ कर पढ़ने को मजबूर हैं. बच्चों को शिक्षक के अभाव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. विद्यालय में आठ भवन हैं, इनमें चार जर्जर हैं. यहां 415 हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए आठ शिक्षक हैं. विद्यालय में चहारदीवारी भी नहीं है. यहां सिर्फ 40 बेंच हैं. इन पर सभी बच्चों का बैठना मुनासिब नहीं है. इसके कारण बच्चे फर्श पर बैठ कर पढ़ने को मजबूर हैं. इस संबंध में प्रधानाध्यापक मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि भवन व शिक्षक के संबंध में विभाग को सूचना दे दी गयी है. 35 बच्चों पर एक शिक्षक का होना अनिवार्य बताया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन