भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत आठ जख्मी

Updated at :05 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत आठ जख्मी

दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी फोटो- 10 से13 औरंगाबाद (ग्रामीण). महज सवा डिसमिल जमीन को लेकर अपनों ने ही अपनों को बेरहमी से पीट कर जख्मी कर दिया. खुदवां थाना क्षेत्र के अहियाड़ी टोले वृंदावन में भूमि विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गये. एक पक्ष […]

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी फोटो- 10 से13 औरंगाबाद (ग्रामीण). महज सवा डिसमिल जमीन को लेकर अपनों ने ही अपनों को बेरहमी से पीट कर जख्मी कर दिया. खुदवां थाना क्षेत्र के अहियाड़ी टोले वृंदावन में भूमि विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गये. एक पक्ष से जख्मी लालदेव सिंह, हरिमोहन सिंह, प्रियंका कुमारी व कुसुम देवी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. अस्पताल के चिकित्सकों ने हरिमोहन व लालदेव सिंह को गंभीर चोट होने की बातें कहीं. मंजु देवी व उसके पति ललन सिंह को भी चोट लगी है. उधर, दूसरे पक्ष से जख्मी दोनों व्यक्ति का इलाज स्थानी स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है. गौरतलब है कि हरिमोहन सिंह और लाल मोहन सिंह के बीच काफी पहले से भूमि विवाद चल रहा था. विवाद का कारण महज सवा डिसमिल जमीन बताया जाता है. बंटवारे की जमीन में सभी भाइयों को सवा पांच डिसमिल के हिसाब से मिला. लेकिन, एक भाई सवा छह डिसमिल के लिए विवाद उत्पन्न किया है. इसी को लेकर विवाद गहराया और मारपीट की घटना हुई. सोमवार की सुबह जख्मियों ने बताया कि विवादित जमीन पर कई बार सुलहनामा भी लगा है. लेकिन, हल आज तक नहीं निकला. इधर, खुदवां थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अक्षय कुमार के बयान पर कांड संख्या 2/15 और हरिमोहन के बयान पर कांड संख्या 3/15 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. दोनों तरफ से मामला दर्ज हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन