25 को पुरस्कृत होंगे प्रतिभावान बच्चे

(फोटो नंबर-2) परिचय- प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं.हसपुरा (औरंगाबाद). दाउदनगर प्रखंड के कनाप उच्च विद्यालय में पंचायतस्तरीय युवा बाल विकास पूजा समिति पश्चिम मुहल्ला कनाप की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा आयोजित की गयी. इस परीक्षा में पांचवीं से 10वीं के 305 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. परीक्षा का आयोजन कर रहे मनोज पासवान, महेश […]
(फोटो नंबर-2) परिचय- प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं.हसपुरा (औरंगाबाद). दाउदनगर प्रखंड के कनाप उच्च विद्यालय में पंचायतस्तरीय युवा बाल विकास पूजा समिति पश्चिम मुहल्ला कनाप की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा आयोजित की गयी. इस परीक्षा में पांचवीं से 10वीं के 305 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. परीक्षा का आयोजन कर रहे मनोज पासवान, महेश पासवान, मुस्कान भारती, कुंदन कुमार, किशन कन्हैया व गौतम कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता मिशन क्विज कंटेस्ट के तहत परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा से ग्रामीण बच्चों को आगे की सफलता प्राप्त करने में काफी आसानी होगी. संस्था का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारना है. मेधावी छात्र-छात्राओं को एक समारोह में 25 जनवरी को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता परीक्षा को सफल बनाने में रघु कुमार, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, मोतीलाल, रोशन कुमार व राहुल कुमार का योगदान सराहनीय रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










