गोल प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 115 परीक्षार्थी

Updated at :04 Jan 2015 8:03 PM
विज्ञापन
गोल प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 115 परीक्षार्थी

औरंगाबाद (ग्रामीण)प्रभात खबर व गोल इंस्टीट्यूट के संयुक्त प्रयास से गोल प्रतिभा खोज की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महेश एकेडमी के सीनियर ब्रांच में हुई. परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया. महेश एकेडमी में आयोजित परीक्षा में 115 परीक्षार्थी शामिल हुए. चार परीक्षार्थी किसी कारण वश शामिल […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण)प्रभात खबर व गोल इंस्टीट्यूट के संयुक्त प्रयास से गोल प्रतिभा खोज की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महेश एकेडमी के सीनियर ब्रांच में हुई. परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया. महेश एकेडमी में आयोजित परीक्षा में 115 परीक्षार्थी शामिल हुए. चार परीक्षार्थी किसी कारण वश शामिल नहीं हो पाये. परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त हुई. विद्यालय के चेयरमैन वासुकिनाथ सिंह व प्राचार्या मीरा सिंह ने परीक्षा हॉलों का निरीक्षण किया. चेयरमैन ने बताया कि तीन कमरों में परीक्षा ली गयी. 12 स्कूली कर्मियों अविनाश कुमार, राजीव कुमार, यदुनंदन विश्वकर्मा, योगेंद्र मिस्त्री, अभिषेक कुमार, ताज मोहम्मद, विवेक कुमार सिंह, अजय कुमार यादव की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. चेयरमैन ने यह भी बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद मैरिट के आधार पर चयनित छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. यह 18 जनवरी को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन