वेतनमान नहीं मिला तो होगा आंदोलन

Updated at :04 Jan 2015 6:02 PM
विज्ञापन
वेतनमान नहीं मिला तो होगा आंदोलन

फोटो–27औरंगाबाद (कोर्ट) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की. विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पटना में हुए आमरण अनशन की समीक्षा की गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार बजट सत्र से पहले नियोजित शिक्षकों को वेतनमान नहीं देती है तो […]

विज्ञापन

फोटो–27औरंगाबाद (कोर्ट) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की. विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पटना में हुए आमरण अनशन की समीक्षा की गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार बजट सत्र से पहले नियोजित शिक्षकों को वेतनमान नहीं देती है तो व्यापक रूप से आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि यदि सरकार अपनी बातों से मुकरती है और बजट सत्र के पहले वेतनमान की घोषणा नहीं करती है तो वे लोग अपनी हक की लड़ाई जारी रहेंगे. जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के नियोजित शिक्षकों का तीन माह से मानदेय बकाया है. एक तो सरकार शिक्षकों को अल्प राशि दे रही है और उसमें से भी तीन-तीन माह का मानदेय बकाया है. इस स्थिति में शिक्षकों की माली हालत खराब हो गयी है. इस मौके पर जिला सलाहकार रंजीत कुमार मिश्र, कुंदन कुमार ठाकुर, शशि कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन