किसानों व गरीबों की सुध नहीं ले रही सरकार

कुटुंबा (औरंगाबाद) सूबे की सरकार संवेदनहीन हो गयी है. न तो किसानों की सुध ले रही न गरीबों की. ये बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ सुरेश पासवान ने रविवार को प्रखंड के डुमरी गांव में जनसंपर्क के क्रम मंे कही. उन्होंने कहा कि ठंड से लोग काफी परेशान हैं. लेकिन सरकारी स्तर पर […]
कुटुंबा (औरंगाबाद) सूबे की सरकार संवेदनहीन हो गयी है. न तो किसानों की सुध ले रही न गरीबों की. ये बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ सुरेश पासवान ने रविवार को प्रखंड के डुमरी गांव में जनसंपर्क के क्रम मंे कही. उन्होंने कहा कि ठंड से लोग काफी परेशान हैं. लेकिन सरकारी स्तर पर किसी प्रकार के राहत व बचाव कार्य नहीं किया जा रहा है. स्वयं सेवी संस्थानों द्वारा असहायों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है, पर वह भी अपर्याप्त है. पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान द्वारा कड़ी मेहनत से उपजाया गया धान को बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. कहीं भी अभी तक क्रय केंद्र नहीं खोले गये हैं. पूर्व मंत्री ने कुटुंबा विधानसभा के बालूगंज व बरंडा रामपुर में भ्रमण कर किसानों व गरीबों का जायजा लिया. इस मौके पर भाजपा का सदस्यता अभियान चला गया. इसमें सभी वर्ग के नये सदस्य भाजपा से जुड़े. इस अवसर पर सत्य नारायण सिंह, उमेश पासवान, अंकित कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










