बीपीएल परिवारों को नहीं मिला राशन कार्ड

Updated at :04 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों को नहीं मिला राशन कार्ड

दाउदनगर (औरंगाबाद)खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सभी बीपीएल परिवारों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है. दाउदनगर शहर में ही सैकड़ों लोग हैं, जिन्हें अभी तक खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाला अनाज नहीं मिल पा रहा है. आर्थिक जनगणना के समय हुई गलती का खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है. इससे गरीब […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद)खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सभी बीपीएल परिवारों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है. दाउदनगर शहर में ही सैकड़ों लोग हैं, जिन्हें अभी तक खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाला अनाज नहीं मिल पा रहा है. आर्थिक जनगणना के समय हुई गलती का खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है. इससे गरीब परिवार ऊंचे दाम पर बाजार से अनाज खरीदने को विवश हैं. वार्ड नंबर 11 के राजेश सिंह व वार्ड नंबर 19 के सरोज कुमार ने बताया कि कार्ड बनाने में भारी गलती की गयी है. कार्ड में कई परिवारों का नाम नहीं जोड़ा गया है. कई परिवारों का नाम दूसरे में जोड़ दिया गया है. इससे अनाज नहीं मिल पा रहा है. इसके अलावे आर्थिक जनगणना में नाम होने के बावजूद भी कई परिवारों को कार्ड नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें जन वितरण प्रणाली की दुकानों से खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है. इसके लिए इन परिवारों ने कई बार शिकायत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी से की, पर कोई पहल नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन