ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ी

Updated at :04 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ी

दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर के बदले मिजाज से लोग परेशान हैं. ठंड में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. दो दिनों के दौरान बूंदाबांदी से बढ़ते ठंड के कारण सड़क पर आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा सा पसरा दिख रहा है. ठंड से बचने के लिए कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे. सबसे अधिक परेशानी गरीब-मजदूरों, फुटपाथी […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर के बदले मिजाज से लोग परेशान हैं. ठंड में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. दो दिनों के दौरान बूंदाबांदी से बढ़ते ठंड के कारण सड़क पर आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा सा पसरा दिख रहा है. ठंड से बचने के लिए कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे. सबसे अधिक परेशानी गरीब-मजदूरों, फुटपाथी दुकानदारों को हो रही, जो किसी तरह ठंड को झेलते हुए सड़क पर आकर जीविकोपार्जन के लिए काम करने को मजबूर हैं. प्रशासन द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिख रही है. दिसंबर के अंत मंे ही दो-तीन दिन अंचल कार्यालय द्वारा कुछ स्थानों पर दो-चार लकडि़यां गिराकर अलाव जलाने की खानापूर्ति की गयी थी. लेकिन उसके बाद से अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कहीं भी अलाव नहीं जलाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन