मनरेगा के मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी

देवकुंड (औरंगाबाद)गरीबों को 100 दिनों का रोजगार देने वाली योजना गोह प्रखंड में हवा हवाई साबित हो रही है. केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत गरीबों को एक सौ दिनों का रोजगार सुनिश्चित की गयी थी. लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से कई कारणों की वजह से गरीबों को […]
देवकुंड (औरंगाबाद)गरीबों को 100 दिनों का रोजगार देने वाली योजना गोह प्रखंड में हवा हवाई साबित हो रही है. केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत गरीबों को एक सौ दिनों का रोजगार सुनिश्चित की गयी थी. लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से कई कारणों की वजह से गरीबों को सौ दिनों का रोजगार नहीं मिल पा रहा है. गौरतलब है कि हथियारा पंचायत में दर्जनों मजदूर काम के अभाव में इधर-उधर काम के लिए भटक रहे हैं. उन मजदूरों का कहना है कि हमलोग एक वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत काम किये थे, लेकिन मजदूरी अब तक नहीं मिली है. हालांकि इस योजना मंे यह भी प्रावधान था कि जिन मजदूरों को सौ दिन काम नहीं मिलेगा, तो बिना काम किये भत्ता मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं देख जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










