उमगा होगा पर्यटन के मानचित्र मंे शामिल: विधायक (फोटो नंबर-21)परिचय-बैठक करते विधायक अशोक कुमार सिंह व अन्य

Updated at :03 Jan 2015 9:03 PM
विज्ञापन
उमगा होगा पर्यटन के मानचित्र मंे शामिल: विधायक (फोटो नंबर-21)परिचय-बैठक करते विधायक अशोक कुमार सिंह व अन्य

मदनपुर (औरंगाबाद)रफीगंज के विधायक अशोक कुमार सिंह ने उमगा पर्वत माला स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में उमगा को पर्यटन के मानचित्र में शामिल करने हेतु एक बैठक की. बैठक में उमगेश्वरी शक्तिपीठ के पुजारी तांत्रिक महाकाल बाल मुकुंद पाठक, दिग्विजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, जदयू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह सहित सैकड़ों लोगों […]

विज्ञापन

मदनपुर (औरंगाबाद)रफीगंज के विधायक अशोक कुमार सिंह ने उमगा पर्वत माला स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में उमगा को पर्यटन के मानचित्र में शामिल करने हेतु एक बैठक की. बैठक में उमगेश्वरी शक्तिपीठ के पुजारी तांत्रिक महाकाल बाल मुकुंद पाठक, दिग्विजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, जदयू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि उमगा तीर्थ स्थान पर्यटन की सारी शर्तों को पूरा करता है, हर हाल में पर्यटन स्थल की श्रेणी में इसे शामिल कराने का प्रयास किया जायेगा. इसके तहत 21 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पर्यटन राज्यमंत्री व कला संस्कृति मंत्री को उमगा आने की तिथि तय की जा रही है. वहीं 16 से 21 फरवरी तक उमगा पर्वत पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. 21 से 24 फरवरी तक उमगा महोत्सव मनाने पर भी चर्चा की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन