ग्रामीणों ने समस्याओं से सांसद को कराया अवगत

Updated at :03 Jan 2015 8:03 PM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने समस्याओं से सांसद को कराया अवगत

रफीगंज (औरंगाबाद): रफीगंज अस्पताल रोड में इलाहाबाद बैंक के सेवा केंद्र का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. वहीं रफीगंज के दर्जनों गांवों में सांसद का नागरिक अभिनंदन किया गया. सांसद का पहले भदवा बाजार के ठाकुरबाड़ी परिसर में लोगों ने स्वागत किया. मध्य विद्यालय भदवा के भवन का निर्माण का जायजा सांसद ने […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद): रफीगंज अस्पताल रोड में इलाहाबाद बैंक के सेवा केंद्र का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. वहीं रफीगंज के दर्जनों गांवों में सांसद का नागरिक अभिनंदन किया गया. सांसद का पहले भदवा बाजार के ठाकुरबाड़ी परिसर में लोगों ने स्वागत किया.

मध्य विद्यालय भदवा के भवन का निर्माण का जायजा सांसद ने लिया. अधूरे काम को पूरा करने के लिए विभाग को फोन कर दिशा निर्देश दिया. सांसद का काफिला कचनपुर गांव पहुंचा, यहां भी सांसद का स्वागत ग्रामीणों ने किया. इसके बाद गोठानी, गरवा, बंचर खूर्द, मलुक बिगहा, कड़सारा में ग्रामीणों ने सांसद का नागरिक अभिनंदन किया. सांसद से कचनपुर, गोठानी के लोगों ने सोलर लाइट, गरवा, मलुक बिगहा के लोगों ने पीसीसी का निर्माण, भदवा बाजार में नाली निर्माण कराने, मदार नदी के पास चहका निर्माण कराने की मांग ग्रामीणों ने की. सांसद ने कहा कि सभी योजनाएं लिख ली गयी है. इसे पूरा करने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर की मांग की तो इन्होंने कहा कि भारत सरकार पंडित दीन दयाल कुटीर योजना के तहत रफीगंज प्रखंड के 267 गांवों में ट्रांसफॉर्मर, तार, पोल लगाने का काम जल्द ही प्रारंभ हो जायेगा.

वहीं ट्रेन हादसे में मारे गये मृतक के परिजन से मलुक बिगहा में सांसद मिले तथा सहायता राशि दी. कड़सारा गांव के ग्रामीणों ने हाइस्कूल बनाने की मांग की. उक्त अवसर पर विजय कुमार, कृष्णा सिंह, आनंद प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन