(फोटो नंबर-31) परिचय- नप कार्यालय में शोकसभा में मौजूद मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं अन्य

Updated at :03 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-31) परिचय- नप कार्यालय में शोकसभा में मौजूद मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं अन्य

कर्मचारी के निधन पर शोकसभा दाउदनगर (अनुमंडल)नगर पंचायत दाउदनगर के कर्मचारी 50 वर्षीय कृष्णा प्रसाद का निधन हो गया. वह शहर के कांदू राम की गड़ही मुहल्ले के निवासी थे. अचानक हृदय गति रूक जाने के कारण उनका निधन हो गया. वह अपने पीछे तीन पुत्र व पांच पुत्री छोड़ गये हैं. वह नगर पंचायत […]

विज्ञापन

कर्मचारी के निधन पर शोकसभा दाउदनगर (अनुमंडल)नगर पंचायत दाउदनगर के कर्मचारी 50 वर्षीय कृष्णा प्रसाद का निधन हो गया. वह शहर के कांदू राम की गड़ही मुहल्ले के निवासी थे. अचानक हृदय गति रूक जाने के कारण उनका निधन हो गया. वह अपने पीछे तीन पुत्र व पांच पुत्री छोड़ गये हैं. वह नगर पंचायत में बिजली कुली के पद पर कार्यरत थे और कार्यालय कार्यों से जुड़े हुए थे. उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी. मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद की अध्यक्षता में शोकसभा की गयी. दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. मुख्य पार्षद के अलावे उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार,सिटी मैनेजर अवध किशोर सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक सहायक मोहम्मद शफी कुरैशी समेत अन्य लोगों ने दिवंगत कर्मचारी के कार्यों की सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन