प्रखंडों में जागरूकता शिविर की तिथि तय

औरंंगाबाद (नगर) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता शिविर आयोजित की जायेगी. इसके लिए व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिन्हा द्वारा तिथि तय की गयी है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चार जनवरी को सदर […]
औरंंगाबाद (नगर) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता शिविर आयोजित की जायेगी. इसके लिए व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिन्हा द्वारा तिथि तय की गयी है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चार जनवरी को सदर प्रखंड के कर्मा भगवान मध्य विद्यालय में घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा पर शिविर होगा. इसमें व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अनिल कुमार झा, प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार व अधिवक्ता नृपेश्वर सिंह देव शामिल रहेंगे और महिलाओं की अधिकार और सुरक्षा के बारे में जानकारी देंगे. 11 जनवरी को बारुण प्रखंड के मध्य विद्यालय प्रीतमपुर में शिविर महिलाओं का अधिकार, भरण-पोषण पर आयोजन किया जायेगा. इसमें कमला प्रसाद, द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी गोरखनाथ दुबे व अधिवक्ता अजय शर्मा शामिल होंगे. 18 जनवरी को बारुण प्रखंड के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरगंज में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसमें अवर न्यायाधीश तृतीय धनेश्वर राम, द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी कौशलेंद्र शुक्ला व अधिवक्ता मधुसूदन वैद्य शामिल होंगे. 25 जनवरी को सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर मे उपभोक्ता वादों से संबंधित कानून पर शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसमें तदर्थ न्यायाधीश चतुर्थ अनिल कुमार, द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी उमेश राय व अधिवक्ता नरेंद्र सिंह उपस्थित होकर लोगों को कानून की जानकारी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










