विवाहिता को जिंदा जला कर मार डाला !
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Jan 2015 11:54 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद/गोह : गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के घोटा गांव में दहेजलोभियों ने मोटरसाइकिल और चेन के लिए 22 वर्षीय विवाहिता सुलेखा देवी को जला कर मार डाला. यह घटना गुरुवार को घटी है. मृतका के पिता व गोह थाना के ही नीरपुर गांव निवासी नंद किशोर पासवान ने बंदेया थाना में प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/गोह : गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के घोटा गांव में दहेजलोभियों ने मोटरसाइकिल और चेन के लिए 22 वर्षीय विवाहिता सुलेखा देवी को जला कर मार डाला. यह घटना गुरुवार को घटी है. मृतका के पिता व गोह थाना के ही नीरपुर गांव निवासी नंद किशोर पासवान ने बंदेया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें पति बालरूप पासवान, भसुर अनिरुद्ध पासवान, रामरूप पासवान और रामराज पासवान को आरोपित बनाया गया है. घटना के तुरंत बाद पुलिस सूचना पाकर घोंटा गांव पहुंची और शव को बरामद कर लिया.
शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस को दिये बयान में नंद किशोर पासवान ने कहा है कि सुलेखा की शादी तीन वर्ष पूर्व बालरूप पासवान से की थी. शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों ने एक मोटरसाइकिल और सोने की चेन के लिए सुलेखा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. कई दफे ससुराल वालों को समझाया गया. लेकिन, इसका असर उन लोगों पर नहीं हुआ. आखिरकार बेटी को दहेज के लिए जिंदा जला कर मार डाला. इधर बंदेया थानाध्यक्ष मो असलम अली ने बताया कि इस मामले में धारा 304 बी, 34 भादवि के तहत कांड संख्या 1/15 दर्ज की गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. घटना के आरोपित घर से फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










