महिला चिकित्सक की कमी से हो रही परेशानी

Updated at :02 Jan 2015 8:03 PM
विज्ञापन
महिला चिकित्सक की कमी से हो रही परेशानी

दाउदनगर (अनुमंडल)स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की कमी होने के कारण महिलाओं की परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि महिला चिकित्सक के अभाव में लोगों को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है. सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कारण आम तौर पर पीएचसी में महिलाओं […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल)स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की कमी होने के कारण महिलाओं की परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि महिला चिकित्सक के अभाव में लोगों को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है. सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कारण आम तौर पर पीएचसी में महिलाओं की संख्या इलाज कराने के लिये बढ़ती जा रही है. लेकिन, महिला विशेषज्ञ के अभाव में महिलाएं विशेष रोगों का उपचार नहीं कर पाती . प्रसव कार्य तक एएनएम के सहारे कराये जाते है. लोगों का कहना है कि यदि पीएचसी में महिला चिकित्सक की पदस्थापना हो जाती है तो महिला मरीजों को इलाज कराने के लिये बाहर या निजी चिकित्सालय में नहीं जाना पड़ता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन