'हर मोरचे पर विफल हो रही सरकार'

औरंगाबाद (कोर्ट) औरंगाबाद मंडल कारा में बंदियों का धरना चौथे चरण के तहत 12वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. इसकी अध्यक्षता बंदी संजय कुमार वर्मा ने की. धरना में इरोम शर्मिला की मांग अफसपा को रद्द करने समेत 20 सूत्री मांगों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपना-अपना वक्तव्य दिया. बंदी बसंत मंडल ने कहा कि […]
औरंगाबाद (कोर्ट) औरंगाबाद मंडल कारा में बंदियों का धरना चौथे चरण के तहत 12वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. इसकी अध्यक्षता बंदी संजय कुमार वर्मा ने की. धरना में इरोम शर्मिला की मांग अफसपा को रद्द करने समेत 20 सूत्री मांगों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपना-अपना वक्तव्य दिया. बंदी बसंत मंडल ने कहा कि सरकार हर मोरचे पर विफल साबित हो रही है. सरकार की जुमला कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और भटके लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का सारा स्लोगन फेल हो रही है. औरंगाबाद मंडल कारा समेत बिहार के विभिन्न जेलों में बंदियों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, पर इनसे वार्ता करना भी सरकार मुनासिब नहीं समझती है. धरना को प्रमोद मिश्रा, नथुनी मिस्त्री, मृत्युंजय मिश्रा, छोटू रजक, श्रीधर पाठक, नेपाली यादव, विवेक यादव, अवधेश यादव, रामाशीष राम आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










