मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकलेगा जुलूस

औरंगाबाद (कोर्ट) दारूल उल्लुम फैजाने हाफिजे मिल्लत द्वारा चार जनवरी को मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर शहर में जुलूस निकाला जायेगा. यह जुलूसे मोहम्मदी मौलाना मंसूर आलम मिस्बाही अजीजी की अगुवाई में निकाला जायेगा. इसको लेकर शुक्रवार को एक बैठक भी आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया नईमुदीन अंसारी ने की. इस दौरान […]
औरंगाबाद (कोर्ट) दारूल उल्लुम फैजाने हाफिजे मिल्लत द्वारा चार जनवरी को मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर शहर में जुलूस निकाला जायेगा. यह जुलूसे मोहम्मदी मौलाना मंसूर आलम मिस्बाही अजीजी की अगुवाई में निकाला जायेगा. इसको लेकर शुक्रवार को एक बैठक भी आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया नईमुदीन अंसारी ने की. इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि जुलूसे मोहम्मदी अलीनगर के मदीना मसजिद से निकाला जायेगा, जो विभिन्न मुहल्लों में भ्रमण करेगा. टिकरी रोड, कुरैशी मुहल्ला, मदरसा रोड, क्लब रोड, नावाडीह मसजिद, अजमेर नगर, कलामी मुहल्ला मसजिद, विराटपुर मुहल्ला, मुसा खां मसजिद, भंडा मसजिद होते हुए दारूल उल्लुम फैजाने हाफिजे मिल्लत अलीनगर वापस आ जायेगा. बैठक में मौलाना जमील अख्तर अजीजी, मजहर अजीजी, मो बसीर अजीजी, मो शमीम, सैफुल्लाह अजीजी, डॉ मो अमान्नुल्लाह अजीजी, मो दाउद अंसारी अजीजी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










