दो दिवसीय आदि गंगा पुनपुन महोत्सव अप्रैल में

Updated at :02 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
दो दिवसीय आदि गंगा पुनपुन महोत्सव अप्रैल में

औरंगाबाद (कोर्ट) सदर प्रखंड के जम्होर में मनाये जानेवाले दो दिवसीय आदि गंगा पुनपुन महोत्सव इस बार अप्रैल माह में मनाया जायेगा. इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है. इसकी जानकारी महोत्सव के आयोजक देवबली गुरु ने दी है. उन्होंने बताया कि 11 एवं 12 अप्रैल को पुनपुन महोत्सव का आयोजन किया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) सदर प्रखंड के जम्होर में मनाये जानेवाले दो दिवसीय आदि गंगा पुनपुन महोत्सव इस बार अप्रैल माह में मनाया जायेगा. इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है. इसकी जानकारी महोत्सव के आयोजक देवबली गुरु ने दी है. उन्होंने बताया कि 11 एवं 12 अप्रैल को पुनपुन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. पिछले बार से अधिक भव्य तरीके से इस साल महोत्सव का आयोजन होगा. दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान जम्होर स्थित रढुआ धाम जगमग रहेगा, जो लोगों को सहज ही आकर्षित करता रहेगा. महोत्सव के अंतिम दिन 12 अप्रैल को हवन किया जायेगा. वहीं महोत्सव के दोनों दिन बाहरी कलाकरों के साथ-साथ स्थानीय कलाकर भी अपना जलवा बिखेरंंेगे. पुनपुन माता की मंदिर को भी आकर्षक तरीके से सजाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन