वाम मोरचा ने निकाला मौन जुलूस

Updated at :02 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
वाम मोरचा ने निकाला मौन जुलूस

संयुक्त मोरचा के 20 सूत्री हैं मांगेंदो फरवरी को मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव (फोटो नंबर-14)कैप्शन- मौन जुलूस में शामिल मोरचा के सदस्यऔरंगाबाद (कोर्ट)20 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को संयुक्त वाम मोरचा के बैनर तले शहर में मौन जुलूस निकाला गया. राज्य में सिंचाई, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा की बदहाली एवं इरोम शर्मिला को न्याय दिलाने […]

विज्ञापन

संयुक्त मोरचा के 20 सूत्री हैं मांगेंदो फरवरी को मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव (फोटो नंबर-14)कैप्शन- मौन जुलूस में शामिल मोरचा के सदस्यऔरंगाबाद (कोर्ट)20 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को संयुक्त वाम मोरचा के बैनर तले शहर में मौन जुलूस निकाला गया. राज्य में सिंचाई, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा की बदहाली एवं इरोम शर्मिला को न्याय दिलाने के लिए आंदोलनरत बंदियों से वार्ता करने आदि समेत 20 सूत्री मांगों को लेकर यह जुलूस निकाला गया था. यह जुलूस शहर के गांधी मैदान से निकला, जो धर्मशाला मोड़, महावीर मंदिर मोड़, सब्जी मंडी होते हुए रमेश चौक पहुंचा. मौन जुलूस में शामिल लोगों ने अपने सिर में काली पट्टी बांध कर सरकार की व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. रमेश चौक पर जुलूस पहुंचने के बाद यह नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर दो फरवरी को मुख्यमंत्री का घेराव किया जायेगा. राज्य में न तो शिक्षा ग्रहण करने की मुकम्मल व्यवस्था है और न ही चिकित्सा, सिंचाई और बिजली की स्थिति ही ठीक है. लेकिन, इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है. पिछले कई दिनों से इरोम शर्मिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंडल कारा के बंदी आंदोलनरत हैं. पर अभी तक उनसे वार्ता भी नहीं हुई है. गरीबों को फर्जी मुकदमा कर फंसाया जा रहा है. यह बरदाश्त नहीं किया जायेगा और इसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर संतोष उपाध्याय, भ्रष्टाचार प्रतिरोध संघर्ष मोर्चा के आलोक कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार व सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन