बिचौलियों के हाथ बिक रहा धान : डॉ सुरेश

सरकार की गलत नीति से नहीं मिल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभअंबा(औरंगाबाद)सरकार के गलत नीति व रवैये से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. राज्य सरकार की सभी योजनाएं कागज पर चल रही है. ये बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ सुरेश पासवान ने प्रेसवार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि […]
सरकार की गलत नीति से नहीं मिल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभअंबा(औरंगाबाद)सरकार के गलत नीति व रवैये से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. राज्य सरकार की सभी योजनाएं कागज पर चल रही है. ये बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ सुरेश पासवान ने प्रेसवार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में भी गरीबों को कंबल का वितरण नहीं हो सका. सरकार कंबल वितरण के लिये राशि जारी करने की रिपोर्ट अखबार में छपवा कर गरीबों को बरगला रही है. पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों के धान खलिहानों में तैयार है पर धरातल पर क्रय केंद्र शुरू नहीं हो सका. ऐसे में किसान अपने धान को औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथों बेचने को विवश हैं. अगर यही स्थिति रही तो बोनस का लाभ किसानों के बजाय बिचौलियों को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










