दो सड़कों का शिलान्यास नौ को

प्रभारी मंत्री करेंगे शिलान्यास कमात में नेताओं का लगेगा जमघटऔरंगाबाद (नगर) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत कमात गांव में नौ जनवरी को प्रदेश स्तरीय नेताओं का जमघट लगेगा. इसमें महागंठबंधन दलों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ, प्रखंड अध्यक्ष व सक्रिय कार्यक र्ता भाग लेंगे. जहां एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सभी दल के कार्यकर्ता होनेवाले […]
प्रभारी मंत्री करेंगे शिलान्यास कमात में नेताओं का लगेगा जमघटऔरंगाबाद (नगर) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत कमात गांव में नौ जनवरी को प्रदेश स्तरीय नेताओं का जमघट लगेगा. इसमें महागंठबंधन दलों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ, प्रखंड अध्यक्ष व सक्रिय कार्यक र्ता भाग लेंगे. जहां एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सभी दल के कार्यकर्ता होनेवाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे. इससे संबंधित जानकारी रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह ने दी है. विधायक ने आगे कहा कि इस दौरान दो महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास पंचायती राज, ग्रामीण कार्य मंत्री सह औरंगाबाद जिला प्रभारी बीस सूत्री मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव करेंगे. रफीगंज-सिहुली पथ से दिहुली होते हुए कमात जानेवाली पथ व एनएच दो से सिंदुवारा होते हुए कमात जानेवाली पथ का शिलान्यास किया जायेगा. ये दोनों सड़क का निर्माण 10 करोड़ की लागत से बिहार सरकार द्वारा करायी जानी है. इस कार्यक्रम में जहानाबाद के विधायक अभिराम शर्मा, कुटुंबा विधायक ललन राम, नवीनगर विधायक वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अजय पासवान, जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद चंद्रवंशी समेत कई विधायक इस मौके पर उपस्थित होंगे. इसके बाद कमात गांव में एक भव्य आमसभा को मंत्री संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










