40 लोगों को दिये गये कंबल

Updated at :02 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
40 लोगों को दिये गये कंबल

गरीबों को ठंड से मिलेगी राहत (फोटो नंबर-9) परिचय-कंबल का वितरण करते नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद व अन्यनवीनगर (औरंगाबाद)नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 शनिचर बाजार दुर्गा चौक पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह वार्ड आयुक्त राजेश्वर प्रसाद उर्फ राजू अग्रवाल ने 40 लोगों को कंबल दिया. राजू अग्रवाल ने कहा कि […]

विज्ञापन

गरीबों को ठंड से मिलेगी राहत (फोटो नंबर-9) परिचय-कंबल का वितरण करते नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद व अन्यनवीनगर (औरंगाबाद)नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 शनिचर बाजार दुर्गा चौक पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह वार्ड आयुक्त राजेश्वर प्रसाद उर्फ राजू अग्रवाल ने 40 लोगों को कंबल दिया. राजू अग्रवाल ने कहा कि बेसहारा गरीब परिवार के लोगों ठंड में कंबल मिलने से काफी राहत मिलेगी. वहीं, अशोक मेहता ने कहा कि सर्दी के इस मौसम में कंबल का वितरण पुण्य का कार्य है. कंबल वितरण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी रोहित अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है. गरीब परिवार के लोगों को कंबल ठंड से बचाने का आधार बनेगा. उक्त वार्ड के 40 गरीब बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल पाकर सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे थे. इस मौके पर मुन्ना कुमार सोनी समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन