विवाहिता को दहेजलोभियो ने जलाया जिंदा

Updated at :02 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
विवाहिता को दहेजलोभियो ने जलाया जिंदा

पति सहित चार बने आरोपितससुराल वाले मांग रहे थे मोटरसाइकिल व सोने की चेन औरंगाबाद/गोहगोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के घोटा गांव में दहेजलोभियों ने मोटरसाइकिल और चेन के लिए 22 वर्षीय विवाहिता सुलेखा देवी को जला कर मार डाला. यह घटना गुरुवार को घटी है. मृतका के पिता व गोह थाना के ही […]

विज्ञापन

पति सहित चार बने आरोपितससुराल वाले मांग रहे थे मोटरसाइकिल व सोने की चेन औरंगाबाद/गोहगोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के घोटा गांव में दहेजलोभियों ने मोटरसाइकिल और चेन के लिए 22 वर्षीय विवाहिता सुलेखा देवी को जला कर मार डाला. यह घटना गुरुवार को घटी है. मृतका के पिता व गोह थाना के ही नीरपुर गांव निवासी नंद किशोर पासवान ने बंदेया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पति बालरूप पासवान, भसुर अनिरुद्ध पासवान, रामरूप पासवान और रामराज पासवान को आरोपित बनाया गया है. घटना के तुरंत बाद पुलिस सूचना पाकर घोंटा गांव पहुंची और शव को बरामद कर लिया. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस को दिये बयान में नंद किशोर पासवान ने कहा है कि सुलेखा की शादी तीन वर्ष पूर्व बालरूप पासवान से की थी. शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों ने एक मोटरसाइकिल और सोने की चेन के लिए सुलेखा को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया. कई दफे ससुराल वालों को समझाया गया. लेकिन, इसका असर उन लोगों पर नहीं हुआ. आखिरकार बेटी को दहेज के लिए जिंदा जला कर मार डाला. इधर बंदेया थानाध्यक्ष मो असलम अली ने बताया कि इस मामले में धारा 304 बी, 34 भादवि के तहत कांड संख्या 1/15 दर्ज की गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. घटना के आरोपित घर से फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन