बंदर के आंतक से सहमे हैं लोग

Updated at :02 Jan 2015 4:02 PM
विज्ञापन
बंदर के आंतक से सहमे हैं लोग

जम्होर में दर्जनों लोगों को काट चुका है पागल बंदर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष व उप मुखिया भी करा चुके हैं इलाजऔरंगाबाद (ग्रामीण)सदर प्रखंड के जम्होर में एक पागल बंदर के आतंक से लोग सहमे हैं. पिछले एक सप्ताह में दर्जनों लोगों को पागल बंदर ने काट चुका है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

जम्होर में दर्जनों लोगों को काट चुका है पागल बंदर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष व उप मुखिया भी करा चुके हैं इलाजऔरंगाबाद (ग्रामीण)सदर प्रखंड के जम्होर में एक पागल बंदर के आतंक से लोग सहमे हैं. पिछले एक सप्ताह में दर्जनों लोगों को पागल बंदर ने काट चुका है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है. शुक्रवार की सुबह साकेत शेखर, उमेश प्रसाद, पप्पू कुमार सिंह, विपुल कुमार सिंह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. इन लोगों ने बताया कि बंदर के आतंक से लोग भयभीत हैं. कांगे्रस के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और उप मुखिया अजीत कुमार सिंह को भी पागल बंदर काट चुका है. ग्रामीणों ने कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी. अब तो शाम होते ही अधिकांश लोग अपने घर में चले जाते हैं. कई दफे तो अंधेरा होते ही बंदर ने कई लोगों को काट दिया. लोगों की माने तो अधिकांश लोगों के घरों की छत एक दूसरे से सटी हुई है. छत के माध्यम से बंदर एक दूसरे के घर में प्रवेश कर जा रहा है. कई व्यवसायियों को भी काट चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन