पूर्व प्रखंड प्रमुख के निधन पर शोकसभा

Updated at :02 Jan 2015 4:02 PM
विज्ञापन
पूर्व प्रखंड प्रमुख के निधन पर शोकसभा

ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के तेंदुआ हरिकेश गांव के 78 वर्षीय रामलखन सिंह का शुक्रवार के दिन हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया. राजद नेता दिलीप यादव, ओबरा के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत ने बताया कि वह ओबरा प्रखंड के पूर्व प्रमुख के रूप में 1968 से 1990 तक कार्यरत थे. अपने तीन पुत्र […]

विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के तेंदुआ हरिकेश गांव के 78 वर्षीय रामलखन सिंह का शुक्रवार के दिन हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया. राजद नेता दिलीप यादव, ओबरा के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत ने बताया कि वह ओबरा प्रखंड के पूर्व प्रमुख के रूप में 1968 से 1990 तक कार्यरत थे. अपने तीन पुत्र अरविंद, अरुण एवं अनिल को छोड़ कर मोक्ष की प्राप्ति कर लिये. उनके बड़े पुत्र इंजीनियर अरविंद कुमार ने मुखाग्नि दी. लबदना सोन घाट पर उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया. इधर पूर्व प्रमुख के निधन पर प्रखंड वासियों ने एक शोकसभा का आयोजन किया. शोकसभा के दौरान एक मिनट का मौन रख कर उनके मृत आत्मा की शांति की कामना की. उपस्थित बुद्धिजीवियों ने कहा कि पूर्व प्रमुख ने नि:स्वार्थ भाव से प्रखंड प्रमुख के पद पर कार्यरत थे और वह सभी वर्ग के लोगों को एक साथ मिला कर चलने. शोकसभा में कंचनपुर के पैक्स अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह, योगेंद्र सिंह, मुखिया राम नरेश सिंह, जिला पार्षद नीलू देवी, गुड्डू कुमार, अभिमन्यू शर्मा व प्रखंड प्रमुख संगीता देवी शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन