गणपति मंदिर प्रांगण में कंबल वितरण आज

Updated at :01 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
गणपति मंदिर प्रांगण में कंबल वितरण आज

औरंगाबाद कार्यालयपूर्व सांसद लूटन सिंह की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण शुक्रवार को किया जायेगा. भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह द्वारा कंबल वितरण किया जायेगा. भगवान गणपति मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 500 से भी अधिक कंबल वितरण करने की व्यवस्था है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालयपूर्व सांसद लूटन सिंह की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण शुक्रवार को किया जायेगा. भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह द्वारा कंबल वितरण किया जायेगा. भगवान गणपति मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 500 से भी अधिक कंबल वितरण करने की व्यवस्था है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कंबल वितरण का कार्यक्रम 10 बजे दिन से प्रारंभ होगा. नौ बजे दिन से कंबल लेने वाले लोगों का नाम लिखने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. उन्होंने बताया कि जिन लोगों का नाम वितरण कार्यक्रम की पंजी में नामांकित होंगे.उनका ही नाम उच्चारण कर कंबल देकर सम्मानित किया जायेगा. मंदिर के पुजारी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि यह कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ गरीब परिवार के लोगों के लिए सम्मान समारोह भी है. नववर्ष के प्रारंभ में इसका आयोजन किया जाना यह परिभाषित करता है कि लोगों को ठंड से बचाव के साथ-साथ उन्हें सम्मान पूर्वक मंच पर आमंत्रित कर उनके हाथों में कंबल सौंपे जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन