ममरेजपुर में नाली विवाद में मारपीट

Updated at :01 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
ममरेजपुर में नाली विवाद में मारपीट

दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दाउदनगर थाने में दर्ज करायी गयी है. संजू देवी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गांव के ही बलदेव महतो, गंगा महतो, अजीत महतो, चंद्रशेखर […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दाउदनगर थाने में दर्ज करायी गयी है. संजू देवी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गांव के ही बलदेव महतो, गंगा महतो, अजीत महतो, चंद्रशेखर महतो, संगीता देवी, सरिता देवी, अन्नु देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है. झगड़ा का कारण नाली विवाद बताते हुए प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपितों ने पकड़ कर मारपीट की और कानबाली छिन लिया. दूसरी प्राथमिकी बालदेव प्रसाद द्वारा दर्ज करायी गयी है, जिसमें राधेश्याम प्रजापति, संजू देवी, रामदास महतो व मिहिर कुमार को नामजद आरोपित बनाते हुए कहा गया है कि आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और कानबाली छिन लिया.पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन